ललितपुर। क़स्बा मड़ावरा के मैन रोड पर से देशी व अंग्रेजी व वियर तीनों शराब की दुकान हटवाने बाबत जिला आबकारी अधिकारी एवं जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन मड़ावरा के एसडीएम को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि मडावरा में बस स्टैन्ड के पास मैन रोड पर आम रास्ते में शराब की दुकान होने के कारण समस्त आम आदमी बहुत परेशान है , बस स्टैन्ड के पास धार्मिक स्थल, स्कूल, मैन रोड है, जहाँ से बहु -बेटियों के साथ अभद्रता से बर्ताव किया जाता है , शराबियों द्वारा शराब पीकर किसी से भी गाली गलोज करना एवं शाम के समय आम आदमी को वहाँ से निकलना मुश्किल होता है ।शराबियों से हम लोग हर समय भयभीत रहते हैं । ज्ञापन में मांग की गई है कि ये तीनों दुकानें गाँव से बाहर की जाएं ।
ज्ञापन देने वालों में हल्की राय, प्रकाश जैन (मेडिकल), रज्जु जैन, लक्ष्मण राय, मयंक जैन, राहुल जैन, कमलेश जैन, सनत जैन, रामू धवा, नरेंद्र पटेल, डॉ देवेन्द्र जैन, सुधीर, सुमन पाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
मु0 जाकिर मंसूरी


















