Advertisement

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को मिली धमकी : दिखाया आक्रोश

कानपुर, 2022 के चुनाव की बिगुल बज चुका है सभी राजनीतिक पार्टियां जनसंपर्क, जनता से अपील में जुट गई हैं लेकिन आम आदमी पार्टी के कल्याणपुर विधानसभा के प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव के प्रचार प्रसार जनसंपर्क के बीच में कुछ तथाकथित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कल्याणपुर विधानसभा अध्यक्ष विकास दुबे व महासचिव नीरज बाथम के चुनाव के दौरान जनसंपर्क किए जाने पर विरोध जताया अब सवाल यह पैदा होता है कि सभी राजनीतिक पार्टियां जब प्रचार-प्रसार में लगी है तो एक दूसरे के रोक-टोक क्यों कर रही हैं एक तरफ भाजपा की सरकार के 5 साल का विकास कार्य शैली का चुनाव हो रहा है दूसरी तरफ दिल्ली की सरकार आम आदमी पार्टी के विचारों पर प्रत्याशी के लिए प्रचार-प्रसार हो रहा है लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा के कुछ तथाकथित नेता उनके लिए रास्ता रोकने का कार्य कर रहे हैं। आगे महासचिव नीरज बाथम ने कहा कि चुनाव आयोग को शिकायत पत्र लिखकर भेजा जाएगा और उचित कार्यवाही की मांग करेंगे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh