Advertisement

पुलिसकर्मी पोस्टल बैलट के माध्यम से कर सकेंगे मतदान

कानपुर

पुलिसकर्मी पोस्टल बैलट के माध्यम से कर सकेंगे मतदान, कमिश्नरेट के सभी थानों में मौजूद है फार्म एसीपी ने वीडियो के माध्यम से दिया संदेश

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए पोस्टल बैलट फार्म के इंतजाम किये हैं। इससे पुलिसकर्मियों को चुनाव में मतदान करने में सुविधा मिलेगी और मतदान प्रतिशत में भी बढ़ोत्तरी होगी।

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में इस बार पुलिसकर्मियों के मतदान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सीसामऊ एसीपी निशांक शर्मा ने बताया कि कई पुलिसकर्मी डयूटी की वजह से मतदान करने से छूट जाते थे और मतदान नहीं कर पाते थे लेकिन इस बार उनके लिए खास व्यवस्था की गई है उनके लिए कमिश्नरेट के सभी थानों में फार्म 12 उपलब्ध है। पुलिसकर्मी वहां से फार्म लेकर मतदान कर सकते है। इसके साथ आनलाइन फार्म भी उपलब्ध हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh