कानपुर नगर। नगर निगम कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर एवं महामंत्री रमेश चंद्र शुक्ला एवं उपाध्यक्ष मनीष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में हुआ। नगर निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर एवं महामंत्री रमेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि यह कार्यक्रम बीते 8 वर्षों से निरंतर चल रहा है, इसमें लोग बड़े ही प्रेम और सौहार्द के साथ सामाजिक समरसता भोज में शामिल होते हैं। उपाध्यक्ष मुनेश कुमार शुक्ला ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करते हुए सभी को सामाजिक समरसता भोज ग्रहण कराया जा रहा है और एक साथ ज्यादा लोगों की भीड़ ना हो इसलिए विभागों के कर्मचारियों को वहीं पर भोज का प्रसाद पहुंचाया जा रहा है, सामाजिक समरसता खिचड़ी भोज में कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा संगठन मंत्री अतुल कुमार पांडे उपाध्यक्ष रामपाल तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरमान खान, कमरुद्दीन, सुधाकर नाथ मिश्रा संयोजक लिपिक संवर्ग, संयुक्त मंत्री राजीव तिवारी, कार्यालय मंत्री रामनारायण, राजकुमार बाजपेई उपस्थित रहे। खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में प्रगतिशील कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव कुमार पांडे, प्रताप नारायण अवस्थी का विशेष सहयोग रहा।
नगर निगम कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।


















