आज दिनांक 23 जनवरी 2022 को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण जिला पार्टी कार्यालय दिव्यांशी गार्डन बर्रा बायपास चौराहा कानपुर नगर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवपाल सिंह यादव जी के आवाहन पर नेता सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया नेता सुभाष चंद्र बोस एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे वह अपनी कड़ी मेहनत और महान नेतृत्व के कारण लोकप्रिय थे उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक – उड़ीसा प्रांत में हुआ था उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस था एवं उनकी माता का नाम प्रभावती बोस था सुभाष चंद्र बोस 1938 में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने थे एवं 1939 में किन्ही कारणों से कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था उन्होंने भारत को ब्रिटिश सरकार से आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का गठन करके नेतृत्व किया भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ने की सौगंध खाई थी उनका नारा था तुम मुझे आजादी दो हम तुम्हें खून देंगे –
लोगों का कहना है की सुभाष चंद्र बोस 18 अगस्त 1945 को एक विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी।
कार्यक्रम के पश्चात सभी पदाधिकारी गांव गांव पाऊं पाऊं डगर डगर शिवपाल संदेश यात्रा मन्नीपुरवा गोपालपुर कौँधा सोना रामसिंहपुरा पुरवा मे जाकर शिवपाल संदेश यात्रा की जानकारियां घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया गया बुकलेट एवं आवेदन पत्र देकर रोजगार या बेरोजगारी भत्ता सरकार बनने पर दी जाएगी किसान व्यापारी मजदूरों को रोजगार एवं हक अधिकार देने की व्यवस्था तत्काल की जाएगी जगह जगह किसान मजदूर व्यापारियों ने शिवपाल सिंह यादव जिंदाबाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति प्रमुख महासचिव राजपाल यादव प्रेम प्रकाश दुबे सरोज प्रजापति राम प्रकाश मिश्रा रजनीश यादव आकाश प्रजापति राम बहादुर पासवान शिव कुमार प्रजापति विवेक सविता राम रक्षा यादव जगदीश यादव सुरेश कुरील रामखिलावन निषाद श्रवण कुरील महेश अवस्थी रोहित प्रजापति डॉ विजय पासवान डॉ प्रदीप प्रमोद यादव मुलायम यादव आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे


















