पूर्व विधायक ने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाना किया शुरू
-विधायक राजीव पारीछा को दुबारा जीत दिलाने को लग गये सभी कार्यकर्ता
-किसानों, माताओं समेत बबीना विस क्षे़त्र के लोगों ने तिलक लगा कर दिया आर्शीवाद
झांसी। बबीना सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजीव पारीछा के पक्ष में पूर्व विधायक केपी राजपूत ने एक तरफा माहौल बनाना शुरू कर दिया है। तो वही पार्टी कार्यकर्ताओं की कई टोलियां डोर-टू डोर जनसम्पर्क कर रही है। इस कारण यहां से भाजपा की जीत आसान होती जा रही है। लोगों से सीधा संवाद कर भाजपाई भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में जोरों से लगे हुये है। लोगों का अनुमान है कि इस बार भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक राजीव पारीछा रिकार्ड मतों से इतिहासिक जीत हासिल करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा विगत दिवस जब विधायक राजीव पारीछा को दुबारा बबीना विधानसभा उम्मीदवार घोषित किया तब से ही उनके निज निवास पर बधाई देने वालों को तांता लगा हुआ है। पूर्व विधायक कृष्णपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सदस्य गोविन्द रायकवार, बृजेन्द्र राजपूत, जगदीश कुशवाहा, अखिलेश श्रीवास्तव, मनोज झडखारिया, योगेन्द्र राजपूत, महीपत यादव, अमर सिंह कुशवाहा, अरविंद राजपूत, पलंिवंदर नन्दा, मनोज श्रीवास, अनिरूद दुबे, रूपेश नायक, राहुल राजपूत, रामलला महाराज, नरेश, संतोष खरे, बनवाली साहू, विनोद नायक, जयदेव पुरोहित, सोनू सिकरवार, विनय वाल्मीक, अंकित बग्ग्न, सत्यवीर राजपूत, जगतसिंह राजपूत,दीपचन्द्र पाल बन्डा, बलवीर पाल, राजेश पाल, जयपाल राजपूत, रवि रायकवार, हनी साहू, बंटी रायकवार, संजू राय आदि ने अपने चहते विधायक राजीव पारीछा का फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। सभी लोगों ने एक स्वर मेें राजीव पारीछा को भारी मतों से जिताने के लिये जमीनी स्तर पर जनसंपर्क करने शुरू कर दिया है। भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहंुचाकर लोगों को भाजपा से जोड़ने व प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आव्हान किया। बधाईयां देने वालों का तांता देर रात तक जारी रहा। उधर देर शाम बबीना के विभिन्न क्षेत्रों से आये किसानोें ने अपने विधायक राजीव पारीछा को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। बुजुर्ग किसानोें और माताओं ने राजीव को तिलक लगाकर विजयश्री का आर्शीवाद दीया।
रिपोर्टर:अरबाज़ दानिश/झाँसी


















