समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और गरौठा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ होगा पिछले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा के झूठे वादों में आकर उस पर विश्वास किया था जिससे भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने पूरी तरह से उत्तर प्रदेश की जनता को छला जनता पूरी तरह से समझ चुकी है और इस बार मन बना लिया है कि उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकना है यह वक्तव्य आज गरौठा प्रत्याशी दीप नारायण सिंह यादव ने दिए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को मिल रहा जनता का अपार स्नेह और प्यार इस बात का सबूत है कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की बंपर जीत होगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे
बुंदेलखंड के विकास पर चर्चा करते हुए गरौठा प्रत्याशी दीप नारायण सिंह यादव ने कहा संपूर्ण बुंदेलखंड को भारतीय जनता पार्टी ने छला ही नहीं उसके साथ धोखा भी किया है जिसका बदला इस बार बुंदेलखंड की जनता चुनाव में लेगी वही दीप नारायण सिंह यादव ने गरौठा क्षेत्र को मैन्युफैक्चरिंग जोन में तब्दील करने की बात कही उन्होंने कहा डिफेंस कॉरिडोर सिर्फ एक नाम बदली हुई परियोजना है हमने पहले ही गरौठा को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की कोशिश शुरू कर दी थी भाजपा ने सिर्फ नाम बदलकर इसको डिफेंस कॉरिडोर किया है विधानसभा के प्रत्याशी दीप नारायण सिंह यादव के आवास पर समथर सकिन लोहारी आदि इलाकों के लोग बड़ी संख्या में उनसे भेंट करने के लिए पहुंचे जहां सब ने पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव को भरपूर सहयोग और समर्थन देने की बात कही
रिपोर्टर:अरबाज़ दानिश/झाँसी


















