आज गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा रतन लाल नगर, कानपुर में गुरू गोविन्द सिंघ महाराज जी का पावन प्रकाश पर्व कानपुर नगर की समूह साध संगत के सहयोग से बड़ी ही श्रद्धा एवं प्यार के साथ मनाया गया। जिसमें पंथ के प्रसिद्ध रागी भाई रंजीत सिंह, हजूरी रागी- गुरुद्वारा बंगला साहिब, नई दिल्ली, भाई दलबीर सिंह, कानपुर वाले, हजूरी रागी अमर सिंह जी व स्त्री सत्संग गुरुद्वारा रतन लाल नगर ने गुरबाणी गायन कर संगत को निहाल किया एवं साथ ही ज्ञानी गुरदेव सिंह, लखनऊ वालों ने गुरमत विचारों से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार की अध्यक्षता में प्रबन्धक कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया कि 05 जरूरतमन्द गरीब परिवारों को प्रतिमाह रूपया 2,000/- की दवाईयां दी गयी और दो जरूरतमन्द परिवारों को आर्थिक मदद के तौर पर रूपया 11,000/- की आर्थिक मदद, गुरूद्वारा साहिब द्वारा दी गयी। इस अवसर पर गुरू का अटूट लंगर भी वरताया गया। कार्यक्रम में जत्थे बन्दियों ने प्रकाश पर्व पर आकर गुरू महाराज की खुशियाँ प्राप्त की।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुरूद्वारा प्रधान सरदार रविन्दर सिंह अरोरा, एडवोकेट, हरचरन सिंह कोहली, हरजीत सिंह भाटिया, जसबीर सिंह भाटिया, प्रीतपाल सिंह, सुरेश, अमनदीप सिंह, रोचलानी, अंगददीप सिंह रोसी, योगेश सचदेवा आदि मौजूद रहे।
कानपुर में गुरू गोविन्द सिंघ महाराज जी का पावन प्रकाश पर्व कानपुर नगर की समूह साध संगत के सहयोग


















