कानपुर , समाजवादी चिंतक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की 98 वी जयंती के अवसर पर आज सपा कार्यालय 7 नवीन में मार्केट में नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी संपन्न हुई इसका संचालन नगर उपाध्यक्ष अजय यादव अज्जू ने किया।विचार गोष्ठी में नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण करके अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला
विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार प्रांत के समस्तीपुर जिले के छोटे गांव पितौझिया नामक गांव में नाईपरिवार में हुआ था उस गांव को अब कर्पूरी ग्राम से जाना जाता है उनका खानदानी पेशा नाई का था भारत छोड़ो आंदोलन में वह 26 महीने जेल में रहे उनकी लोकप्रियता के कारण उनको जननायक कहा जाता था
विचार गोष्ठी में नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान नगर महासचिव अभिषेक गुप्ता मोनू नगर उपाध्यक्ष अजय यादव अज्जू नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर निशांत मलिक अनु गुप्ता वीरेंद्र त्रिपाठी शरद पांडे दीपक खोटे हाजी यूनुस बदरे दीपिका मिश्रा सुनिधि यादव शरद पांडेय शिवराम बाल्मिक बेनी प्रसाद हटी वीरेंद्र बाल्मिक शिवम श्रीवास्तव बंटी बाल्मिक जावेद जमील दीपा यादव वीरू पासवान मोहम्मद शाहिद सुनील यादव विनोद सैनी सरिता मिश्रा शन्नो खान पुष्पा श्रीवास्तव मोहम्मद नफीस अंसारी सारा खान मोहम्मद रफीक मोहम्मद सलमान अनिल चौबे अकील अहमद राजेंद्र सोनकर शकील सिद्दीकी वीरेंद्र बालमिक जीशान अहमद आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे!
स्व0 कर्पूरी ठाकुर ने शोषित पीड़ित पर जीवन निछावर कर दिया:डॉक्टर इमरान


















