कानपुर, आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव भारत राजयोगी के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा किए गए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रचार के उत्पीड़न किए जाने के संबंध में पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा बताया कि
आर्य नगर विधान सभा के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ता पंपलेट के माध्यम से विधान सभा उम्मीदवार अनुज शुक्ला का प्रचार कर रहे थे। जिसमें पुलिस द्वारा पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हुए, पार्टी कार्यकर्ताओं पर बगैर अनुमति के प्रचार करने का आरोप लगाकर थाने ले गई व उन पर F.I.R. दर्ज की। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश 2022 के पैरा 12 के अनुसार कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत 5 लोगों की टीम बनाकर प्रचार करने की अनुमति दी गई है। इसी के तहत पार्टी के 4 कार्यकर्ता जिसमे 3 महिलाएं व 1 पुरुष, कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए प्रचार कर रहे थे। पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता कर उनको थाने ले गई जहां उनको मानसिक प्रताड़ित किया गया। कानपुर नगर की अन्य विधान सभाओं में भी पार्टी कार्यकताओं को पुलिस द्वारा नोटिस भेज कर परेशान किया जा रहा है। आपसे विनम्र आग्रह है कि मामले को संज्ञान में ले। वीडियोग्राफी की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी ना पाए जाने पर थाना फीलखाना, पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे को खारिज कि या जाए व पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न ना किया जाए।
आम आदमी पार्टी ने पुलिस आयुक्त को सौंपा ज्ञापन


















