कानपुर, गणतंत्र दिवस की पूर्व बेला पर कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के द्वारा कानपुर पुलिस कमिश्नर को शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह बुके आदि भेंट कर सम्मानित किया गया /
विदित हो कि पिछले सप्ताह कल्याणपुर पुलिस ने एक बलात्कारी को तत्काल दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य किया था उस बलात्कारी ने 8 वर्ष की बच्ची के साथ कुकृत्य किया था जिससे वह आज भी जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है अस्पताल में एडमिट है लेकिन कल्याणपुर पुलिस ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए उसके साथ मुठभेड़ करते हुए उसको गिरफ्तार करने का साहसिक कार्य किया हम व्यापारिक समाज के लोग आज कानपुर पुलिस कमिश्नर को सम्मानित कर संदेश देना चाहते हैं कि पुलिस अगर अच्छा कार्य कर रही है तो हम समाज के लोगों को उसे सम्मानित कर उसका मनोबल बढ़ाना चाहिए ताकि समाज में अच्छे अच्छे कार्य होते रहे।
इस अवसर पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष संदीप पांडेय ने कहा की कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल एक ऐसा संगठन है जो कि समय समय पर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया करता है लेकिन अगर आवश्यकता पड़ती है और पुलिस अच्छा कार्य नहीं कर रही तो हम सब लोग मिलकर उनके खिलाफ आवाज उठाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं ।कल्याणपुर पुलिस ने जो सुंदर कार्य किया उसके लिए कानपुर पुलिस कमिश्नर को सम्मानित कर हम लोगों ने समाज को एक संदेश देने का कार्य किया है!इस अवसर पर जसवीर दीवान जी राहुल साहू जी मनीष पांडे जी आदित्य श्रीवास्तव मनोज कलवानी रोहित यादव सलिल बाजपेई आनंद गौतम लकी वर्मा आशीष पांडे लकी कुशवाहा पंकज दुबे आदि लोग मौजूद रहे
व्यापारियों ने किया पुलिस कमिश्नर को सम्मानित


















