कानपुर नगर। गुरुद्वारा बाबा नामदेव जी समिति के तत्वावधान में गुरुद्वारा बाबा नामदेव जी के प्रांगण में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों से वार्ता के दौरान समिति के सदस्यों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा सिख समाज के साथ सहानुभूति रखते हुए सिख गुरु की इतिहास वादियों के सिद्धांतों पर देश व प्रदेश में अनेक प्रकार के बेहतरीन कार्य किए गए हैं। इस पर सिख समाज को बड़े ही गर्व की अनुभूति हुई है, पत्रकारों से वार्ता के दौरान सरदार नीतू सिंह ने कहा की सिख समुदाय देश और प्रदेश की सरकार का आभारी है। इसी कड़ी में अकालपूरक से प्रार्थना करने के लिए चुनाव की तिथियों को गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ कर इसी नेतृत्व को दोबारा दोहराने के लिए अरदास की जाएगी। आपको बता दें कि बीते 2 माह पहले जेपी नड्डा, स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी इसी गुरुद्वारे में आकर माथा टेक कर गए थे। पत्रकार वार्ता में सरदार नीतू सिंह, गुरदीप सहगल, हरदीप सिंह, श्रीचंद इसरानी, राजेंद्र सिंह काके, गुरविंदर वासु, परमजीत चंडोक, अशोक अरोड़ा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
गुरुद्वारा बाबा नामदेव जी समिति के तत्वावधान में गुरुद्वारा बाबा नामदेव जी के प्रांगण में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया


















