उत्तर प्रदेश, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू है ।
जिसके तहत शहर भर में कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ,
जिसमें चार पहिया वाहनों की तलाशी ली जा रही है यही नहीं शहर के तमाम अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में रुपए भी बरामद किए गए हैं लेकिन अब पुलिस द्वारा रणनीति बनाते हुए। दुपहिया वाहनों की भी चेकिंग की गयी जिसके अंतर्गत पश्चिमी और दक्षिणी जोन की पुलिस टीमो के संयुक्त सहयोग से थाना चमनगंज समेत तीन थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान पुलिस को अलग अलग पांच स्कुटियों से पंद्रह लाख सत्तावन हजार चार सौ रुपये बरामद किए वहीं इतने रुपये मिलने के बाद जब वाहन सवामी इन रुपयों के दस्तावेज नही दिखा पाए तो पुलिस ने आयकर विभाग को भी बुला लिया। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए ,सारे रुपये जप्त कर अग्रिम कार्रवाही कर रही है।
राजू शर्मा
संवाददाता


















