Advertisement

थाना नजीराबाद ने स्पा संचालक के फ्लैट पर हुई चोरी का किया खुलासा

 

कानपुर। थाना नजीराबाद क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुई चोरी का पुलिस प्रशासन ने किया खुलासा। नौकर ने मालकिन के घर से उड़ाई थी नगदी। थाना नजीराबाद अंतर्गत अशोक नगर क्षेत्र में रहने वाली शाहिना ने कुछ दिन पूर्व अपने फ्लैट में हुई चोरी की जानकारी पुलिस को दी थी। थाना नजीराबाद पुलिस की सूझबूझ के चलते आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्त गण निक्की उर्फ गोलू निवासी रामबाग रेलवे लाइन तथा श्रीमती वंदना निवासी रामबाग रेलवे लाइन के रहने वाले हैं। अपराधियों के पास लगभग ₹30000 की नकदी तथा सोने व चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हर प्रसाद अहिरवार, उप निरीक्षक राजन कुमार, उप निरीक्षक सूरज कुमार, कॉन्स्टेबल तरुण कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार, महिला कांस्टेबल किरन शामिल रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh