Advertisement

ओम जन सेवा संस्थान के तत्वाधान मे रामऔतार महाना सामुदायिक केंद्र मे द्वितीय ब्लड डोनेट कैम्प का आयोजन

ओम जन सेवा संस्थान के तत्वाधान मे आज राम औतार महाना सामुदायिक केंद्र मे द्वितीय ब्लड डोनेट कैम्प का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय पर्व पर झंडा फहरा कर हुई।
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे उपसभापति कैलाश पाण्डेय विशिष्ट अतिथि समाज सेवी जग महेंद्र अगवाल व युग देहदान अभियान के मनोज सेंगर ने शुरुआत किया।
उपसभापति कैलाश पाण्डेय ने कहा कि ब्लड डोनेट करने से कैलोरी बर्न होती है जिससे वजन कम होता है। आप के दिल की सेहत भी अच्छी होती है।
ओम जन सेवा संस्थान की अघ्यक्ष शिव देवी अग्रहरि सीमा ने बताया कि ब्लड डोनेट करने से एक व्यक्ति का जीवन भी बचाया जा सकता है।
हर स्वस्थ व्यक्ति को साल मे दो बार ब्लड डोनेट करना चाहिए।
युग देहदान संस्था के संस्थापक मनोज सेगर ने कहा कि संस्था के द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
हर सम्पन्न व्यक्ति को आगे आकर ऐसी संस्थान की मदद करनी चाहिए।
इस ब्लड डोनेट शिविर मे 25 लोगो ने ब्लड डोनेट किया।
डाक्टर चंद्रशेखर, प्रीति बाजपेई ,शैलेंद्र शर्मा,वसीम सिद्दीकी, राहुल सिह, सत्येंद्र त्रिपाठी राकेश पटेल डाक्टर की टीम मौजूद रही।
इस कार्यक्रम में ओम जन सेवा संस्थान की संस्थापिका अघ्यक्ष शिव देवी अग्रहरि (सीमा), धर्मेंद्र गुप्ता, जग महेंद्र अग्रवाल नीलमा सिंह चौहान, अंकिता यादव निश्छल कपिल कुमार राहुल आदि लोग मौजूद रहे।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh