गणतंत्र दिवस मे आधुनिक युग में जहां एक ओर युवा तरुणाई पर संवेदनशील होने पर पृश्न चिन्ह लगता जा रहा है वहीं दूसरी ओर पैराशूट कर्मी मनमोहन सिंह और रजविंदर कौर इस बात को गलत साबित करते हैं कुछ ऐसी ही पहल श्री ठाकुर दलीप मिंह जी की प्रेरणा से सेवा बस्तियों में निशुल्क शिक्षा सिलाई केन्द्र चलाये जा रहे हैं।
परउपकारी सेवा समिति द्वारा मनमोहन सिंह और रजविंदर कौर अपने साथियों संग शिक्षा के साथ साथ भारतीय संस्कृति भरने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं वह पिछले 5 वर्ष से उन गरीब बच्चों को विद्या का दान जो कि महादान माना जाता है वह इन बच्चों को देकर स्वावलंबी बना रहे हैं।आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर इन्होंने बताया कि भारत के सर्वप्रथम प्रेणता असहयोग आंदोलन के मुखिया श्री सतगुरु राम सिंह जी ने यह आंदोलन अंग्रेजों के खिलाफ महात्मा गांधी जी के 50 वर्ष पूर्व ही चला कर देशवासियों के मन में अलख जगाई जिस पर चल कर ही गांधी जी का नाम रोशन हुआ 26 जनवरी को इंडस्ट्रियल स्टेट के चेयरमैन विजय कपूर जी द्वारा झंडारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात इन स्लम एरिया के बच्चों द्वारा इतिहास के उन अनमोल पत्रों को देश भक्ति लघु नाटक पेश कर शहीदों को नमन किया व देश भक्ति सांस्कृतिक गातों द्वारा उपस्थित जनसमृह को तिरंगामय कर नाचने पर मजबूर कर दिया।
इस दौरान बलजिंदर कौर, मान कौर , महिंदर कौर, मथुरा सिंह, सोना वर्मा ,शिखा सोनी और राधा सोनी आदि मौजूद रहे ।


















