Advertisement

आरोग्यधाम द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में आए हुए अतिथियों ने सफाई नायकों एवं कोरोना वारियर्स का किया सम्मान

आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव (गणतंत्र दिवस)

आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में गणतंत्र दिवस पर होम्योपैथिक चिकित्सकों ने लोगों को स्वस्थ एवं स्वच्छ भारत का संकल्प दिलाया

पुलिस उपायुक्त पश्चिम (यातायात) बीबीजीटीएस मूर्ति एवं सिख सभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह लॉर्ड ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के गीतों की धुन के साथ किया झंडारोहण

पुलिस उपायुक्त पश्चिम (यातायात) बीबीजीटीएस मूर्ति एवं सिख सभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह लॉर्ड ने कोरोना काल में किए गए सामाजिक कार्यों के लिए आरोग्यधाम की सराहना की

आरोग्यधाम के गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में ठंड से ठिठुर रहे लोगों को बांटे गए गर्म चाय, दालमोठ, बिस्कुट एवं मास्क

होम्योपैथिक चिकित्सकों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों से कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने एवं मास्क पहनने की दिलवाई शपथ

आरोग्यधाम ग्वालटोली के तत्वाधान में लाल इमली स्थित हनीमैन चौराहा कानपुर पर  गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपायुक्त पश्चिम (यातायात) बीबीजीटीएस मूर्ति (आईपीएस) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सिख सभा के अध्यक्ष श्री हरविंदर सिंह लॉर्ड एवं जयपुरिया एवं शीलिंग हाउस स्कूल की कोऑर्डिनेटर श्रीमती प्रिया रहेजा मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अणिमा मोहन ने स्वागत गीत एवं विट्ठल मोहन एवं स्वरांश शर्मा ने “आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की” गीत गाकर किया। आरोग्यधाम के संस्थापक श्री आर आर मोहन जी ने माला पहनाकर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का कार्यक्रम में स्वागत किया। इस अवसर पर आरोग्यधाम के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा की हम सभी देशवासियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि देश के शहीदों को सिर्फ स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर ही ना याद करें बल्कि उन शहीदों के परिवारों की जो भी मदद हो सके हमेशा करने को तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर डॉक्टर आरती मोहन ने कहा कि इस गणतंत्र दिवस मे हम सभी यह शपथ लेते हैं कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने की अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए साल में एक पौधा जरूर लगाएंगे। कार्यक्रम में गायक जॉनी ने “ए मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी” , आमिर ने “ए मेरे प्यारे वतन”, अदनान ने “मां तुझे सलाम” एवं अज्जू गुप्ता ने वंदे मातरम गाकर समां बांध दिया। डॉ हेमंत मोहन ने कार्यक्रम का समापन करते हुए एसपी साहब का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में आरोग्य धाम के संस्थापक श्री आरआर मोहन *वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरती मोहन के साथ वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हर्ष निगम, जी एस वी एम मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अजय शर्मा ,संजय जायसवाल, सुनील मिश्रा, आर एन खन्ना, पुष्पा मोहन, नीतीश पांडे, शिवम खन्ना किरण तिवारी, महेंद्र पांडे, शैलेंद्र पांडे, लाल इमली, डीके बाजपेई, शिवांगी अग्रवाल, अंकित शुक्ला, प्रिया शर्मा सौम्या, श्रुति आदि उपस्थित रहे।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh