Advertisement

सामाजिक संस्थान ने झंडारोहण किया

कानपुर, डॉ मोहम्मद गुफरान अंसारी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजीव नगर स्थित कार्यालय के सामने झंडारोहण फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों द्वारा किया गया! इस अवसर पर अध्यक्ष मोहम्मद इमरान अंसारी ने कहा कि आज ही के दिन हमारा संविधान बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में की कमेटी द्वारा जो संविधान बनाया गया था वह संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था आज देश में अराजकता को दूर करने के लिए हमें संविधान का पूर्णता प्रयोग करना चाहिए और जितनी अराजकता फैली हुई है उसको दूर किया जाना चाहिए संविधान का पालन हर नियमों कानूनों को तथा संविधान द्वारा प्रदत्त कर्तव्यों का पालन होना चाहिए। झंडारोहण मैं मुख्य रूप से संरक्षक अब्दुल लतीफ मंसूरी, निषाद मलिक, अध्यक्ष मोहम्मद इमरान अंसारी उपाध्यक्ष अजमेरी सिद्दीकी तथा शाहनवाज हुसैन, सलमान खान, दिनेश पाठक, महेश वर्मा, दिनेश पाठक ,मोहम्मद इरफान, मोहम्मद दानिश सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh