Advertisement

अलर्ट टीम समाचार पत्र कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कानपुर अलर्ट टीम समाचार पत्र कार्यालय सरसैया घाट सिविल लाइंस में गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर आरबी जयसवाल विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार रोहित सक्सेना कानपुर प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद इरफान साक्षी फाउंडेशन के चेयरमैन साक्षी विद्यार्थी समाज सेविका ललिता चौहान ने ध्वजारोहण किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि  हमारा देश गणतंत्र दिवस समारोह मना रहा है  पूरे देश में तिरंगा फहराया जा रहा है गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सब को एक शपथ लेनी चाहिए जिसका पालन करना चाहिए स्वच्छता अभियान को लेकर सभी को शहर को स्वच्छ बनाने की अपील की और यातायात के बनाए गए नियम का पालन भी करना चाहिए
अलर्ट टीम समाचार पत्र के उप संपादक व कानपुर प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य चंदन जायसवाल ने कहा कि सभी देश के नागरिकों को समाज को अच्छी बेहतर दशा व दिशा देने में सदैव सहयोग करना चाहिए और अपने गली मोहल्ले में अच्छाई को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए अलर्ट टीम समाचार पत्र की टीम ने कानपुर नगर के वरिष्ठ पत्रकारों समाजसेवा से जुड़े लोगों को तिरंगा दुपट्टा व बैच लगा कर सम्मानित किया अलर्ट टीम कार्यालय में मिठाई वितरित की गई पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस समारोह में कानपुर प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी सहित कई पत्रकारों का सम्मान किया गया। वही बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया सभी बच्चों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया । इस मौके पर अलर्ट टीम समाचार पत्र के संपादक के के साहू कानपुर प्रेस क्लब मंत्री रमन गुप्ता पंजाब केसरी के संवाददाता सनी जायसवाल आमिर मनीष जैन संजय गुप्ता आशीष गुप्ता स्वप्निल तिवारी बलराम निषाद सिद्धार्थ निषाद ,यश गुप्ता शिवम साहू हर्षित साहू मनोज तिवारी सिद्धार्थ अमरीश गुप्ता रितेश तिवारी पूनम शर्मा पीयूष त्रिपाठी उमेश शुक्ला दीपेश अवस्थी नवदीप सिंह यादव सौरभ सिंह महेंद्र साहू सुमित कुमार राहुल गुप्ता अमित गुप्ता आशीष गुप्ता कौस्तुभ शंकर मिश्रा राहुल दीक्षित ,आदि पत्रकार साथियों ने शिरकत की।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh