Advertisement

जिलाधिकारी द्वारा बिठूर विधानसभा नामांकन स्थल एवं बिल्हौर विधानसभा नामांकन स्थल का निरीक्षण

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने आज तहसील सदर स्थित नामांकन स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर, बिल्हौर को निर्देशित करते हुए कहा कि नामांकन के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गये निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी सुनिश्चित किया जाए। नामांकन कवरेज में लगे वीडियो फोटोग्राफर द्वारा नामांकन की संपूर्ण रिकॉर्डिंग अवश्य की जाती रहे तथा इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए कि संपूर्ण प्रांगण में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पर लगातार नजर रखी जाए।सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग हो यह सुनिश्चित करते हुए उसका बैकअप भी रखा जाए।जिलाधिकारी द्वारा बिठूर विधानसभा नामांकन स्थल एवं बिल्हौर विधानसभा नामांकन स्थल का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार बिल्हौर एवं सदर उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh