Advertisement

रिक्शा चालक सफीक की हत्या का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रिक्शा चालक सफीक की हत्या का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में हत्या के पीछे व्यापार पुराना विवाद सामने आया ।
मामले का खुलासा करते एसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया, 22 जनवरी को सफीक लापता हुआ था।
और 23 को सफीक की माँ अनीशा ने गुम शुदगी दर्ज कराई थी । जिसके बाद 24 को सफीक का शव कैंट थाना क्षेत्र के जंगलों में मिला था ।
इस मामले में म्रतक की माँ ने इलाके के नसीम और जमील पर हत्या का आरोप लगाया ।जब पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया। इस हत्या को अंजाम देने के लिए नसीम और जमीन ने मुन्ना के साथ मिलकर हत्या की थी । पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।अब इन्हें जेल भेजा जा रहा है ।

राजू शर्मा
संवाददाता

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh