Advertisement

कांग्रेस नेत्री करिश्मा ठाकुर को गोविंद नगर विधानसभा से मिला टिकट

कानपुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है, तमाम चुनावी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतार रही हैं, ऐसे में कानपुर शहर की गोविंद नगर विधानसभा हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। गोविंद नगर विधानसभा को राजनीतिक पार्टियां हॉट सीट के रूप में देखती हैं। भाजपा से प्रत्याशी वर्तमान विधायक सुरेंद्र मैथानी के सामने प्रियंका गांधी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे के साथ करिश्मा ठाकुर को मैदान में उतारा है। अब देखने वाली बात होगी गोविंद नगर विधानसभा की जनता किस को सत्ता की कुर्सी पर बैठालेगी। कांग्रेस नेत्री करिश्मा ठाकुर को गोविंद नगर विधानसभा से टिकट मिलने के बाद कानपुर की सियासत में खलबली मच चुकी है। अब ऐसे में क्या करिश्मा ठाकुर को गोविंद नगर विधानसभा की जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh