Advertisement

आर्य नगर कांग्रेस प्रत्याशी परमट स्थित रामेश्वरम अपार्टमेन्ट में जनसंपर्क किया।

कानपुर, आर्य नगर विधान सभा कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जायसवाल ने परमट स्थित रामेश्वरम अपार्टमेन्ट में जनसंपर्क किया। तत्पश्चात कार्यालय में आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्ड अध्यक्ष्यों एवं प्रभारियों के साथ बैठक की एवं चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया और संगठन के पदाधिकारियों ने वार्ड के अध्यक्षों एवं प्रभारियों को कमर कसने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक के उपरांत शिवाला स्थित चूड़ी मार्केट में सघन जनसंपर्क किया प्रत्येक दुकानदारों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की।आर्य नगर वार्ड अध्यक्ष्यों व प्रभारियों की बैठक में सर्वश्री नौशाद आलम मंसूरी, संजीव दरियावादी पूर्व विधायक मदन मोहन शुक्ला, दिलीप शुक्ला, विजय सिंह, सुरेश बक्शी, नमिता कनौजिया, अब्दुल तारिक, सुनील अहेरवार, प्रिंस सोनकर, नीरज द्विवेदी, आशुतोष शुक्ला, विश्वनाथ जायसवाल, मो० नसीम अंसारी नसीम हीरा, सुशील तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, अफरोज आलम अंसारी, मो० अतहर आरिफ कुरैशी, आमिर सिद्दीकी, राम जी दुबे, सुधीर साहू, अब्दुल मन्नान, सभी इकबाल अफरोज एडवोकेट, शाकिर अली आदि उपस्थित रहे।ओ.ई.एफ. जनसंपर्क अभियान में पी०एस० बाजपेई, एच० एन० तिवारी, सिद्धनाथ तिवारी, दिनेश सचान, अतहर नईम राकेश सिंह, जी० डी० शर्मा, संजय शाह, संजय अधिकारी मंगल प्रसाद, दीपक मेहरोत्रा, गोपी नाथ गौड़, मो० आसिफ, बन्ने आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh