Advertisement

ऑल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल ने केंद्र सरकार से गरीब नवाज उर्स पर छुट्टी की मांग की

कानपुर 2 फरवरी -आल इंडिया ग़रीब नवाज़ कौन्सिल केंद्र सरकार से मांग करती है कि उर्स ख्वाजा ग़रीब नवाज़ (6 रजब ) के मौक़े पर सरकारी छुट्टी का ऐलान करे जिस तरह दुसरे धर्म के रहनुमाओं के नाम पर छुट्टी होती है ख्वाजा ग़रीब नवाज़ का आस्ताना हिन्दू,मुस्लिम,सिख,ईसाई सभी की अक़ीदत का मरकज़ है जहाँ पर हर मज़हब के मानने वाले पहुँचते हैं और फैज़याब होते हैं प्रेस कांफ्रेंस में शरीक उलमा,मस्जिदों के इमाम ने अवाम से पुर जोर मुतालबा किया है कि अपना वोट ज़रूर डालें किसी के घर का एक वोट भी बाकी न रहे यह वोटर्स का जम्हूरी हक है जिस पर अमल लाज़मी है आल इंडिया गरीब नवाज़ कोंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद हाशिम अशरफी इमाम ईदगाह गद्दियाना ने उर्स गरीब नवाज़ की आमद के मौके पर मुल्क में अमनो अमान भाई चारा मोहब्बत को फरोग देने की अपील करते हुए कहा की ये वक़्त हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई में बटने का नहीं बल्कि दुश्मन ताक़तों को नाकाम बनाने और मुल्क से नफरतों को मिटा कर भाई चारा और मोहब्बत कायम करने का है अजमेर के उर्स में सभी धर्मो के लोग अपनी अकीदत के फुल पेश करते हैं ये मुल्क की खूबसूरती है की इस मौक़े पर खास तौर से मौजूद रहे (मौलाना) मो.हाशिम अशरफ़ी.कौमी सदर,मौलाना महताब आलम कादरी,मुफ़्ती सकीब अदीब,मौलाना मुश्ताक़ अहमद मुशाहिदी,खुर्शीद आलम, हाफिज मिन्हाजुद्दीन कादरी,हाफिज अब्दुर्रहीम बहरईची,कारी मो.अली अशरफी,कारी नौशाद अजहरी,कारी कलीम नूरी,कारी मोइनुद्दीन,मो0वासिफ अशरफ़ी,हाशिम अली रिज़वी, इत्यादि लोग मौजूद रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh