Advertisement

अभिवर्षा व दीप इंटरनेशनल के नूर जहाँ सीजन 2 में मॉडल्स ने बिखेरा जलवा

अभिवर्षा व दीप इन्टरनेशनल के द्वारा रंगोली गेस्टहाउस में नूरजहाँ सीजन-2 का आयोजन किया गया। जिसमें 25 प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता ली। कार्यक्रम के संयोजक अभिलाष सिंह सेंगर व आंचल फाउण्डेशन की फाउण्डर आंचल सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष महिला सशक्तिकरण व नूरजहाँ की याद में आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम में हिन्दुस्तान की संस्कृति व सभ्यता को बढ़-चढ़ कर आगे लाया जाता हैं व महिलाये कुछ भी कर सकती इसकी भी प्रेरणा इस कार्यक्रम से मिलती है। आज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेस क्लब संरक्षक शरद बाजपेई कार्यक्रम में आयोजक अभिलाष सिंह सेंगर एवं आंचल सेंगर जी, दीपक गुप्ता जी, विजय सिंह मर्तोड़िया जी, आशीष श्रीवास्तव जी, गौरव तिवारी जी, सचिन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh