संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष सन्तोष सिंह चौहान ने बताया कि आज उनके पास थैलीसीमिया सोसाइटी के अध्यक्ष भट्टाचार्य जी का फोन आया कि थैलीसीमिया बीमारी से पीड़ित 8 वर्ष के एक बच्चे कबीर पुत्र मोहम्मद लुकमान को ब्लड की आवश्यकता थी, बच्चे का ब्लड ग्रुप बी निगेटिव है,जो कि रेयर ग्रुप है, और किसी भी ब्लड बैंक मे इस ब्लड ग्रुप का ब्लड उपलब्ध नही था, सन्तोष सिंह चौहान ने तुरंत गोविंद नगर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर रूबी सिंह से बात किया, क्योकि उनका ब्लड ग्रुप बी निगेटिव है, वो तत्काल ही ब्लड देने को तैयार हो गयी, सन्तोष सिंह ने रूबी सिंह को साथ ले जाकर हैलट ब्लड बैंक में रक्तदान करवाया, थैलीसीमिया सोसाइटी के अध्यक्ष भट्टाचार्य ने सबइंस्पेक्टर रूबी सिंह और संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष सन्तोष सिंह का आभार व्यक्त किया।
कानपुर,थैलीसीमिया बीमारी से पीड़ित बच्चे के लिए संकल्प सेवा समिति के माध्यम से महिला सबइंस्पेक्टर रूबी सिंह ने रक्तदान किया


















