Advertisement

कांग्रेस आर्य नगर प्रत्याशी ने आर्थिक कमजोर वर्गों के साथ बैठक की, पूछी समस्याएं

कानपुर, आर्य नगर विधान सभा कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जायसवाल ने चुनाव आयोग की सभी प्रक्रियाओं व औपचारिकताओं के तहत विधिवत कांग्रेस चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा प्राप्त किया। तदोपरांत अपने विभिन्न क्षेत्रों में सघन मुलाकातों, कमरा बैठकों एवं जनसंपर्कों की श्रृंखला में बादशाही नाका चौराहा, सूत बाजार, लोहा बाजार, बुद्धा देवी माता मन्दिर में शीष नवाकर दर्शन किये, राजगद्दी खोया बाजार, बर्तन बाजार, हटिया पार्क, वामन जी मन्दिर, रंग बाजार गया प्रसाद लेन बिन्दी बाजार होते हुए साथ ही माल रोड खादी आश्रम से घंटाघर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कुरसवां, ब्रम्हचट्टा. वाल्मिकी बस्ती में अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आर्थिक कमजोर वर्गों में बैठक कर उनकी समस्याएं जानी व समझी।जनसंपर्क अभियान में बिन्दू पाण्डेय, सौरभ तिवारी, अजय तिवारी, विश्वनाथ जायसवाल, अमोद त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी, सुरेश अग्रहरि, विजय गुप्ता, संतोष तिवारी, कुशाग्र तिवारी, मोनू तिवारी, गौरव मिश्रा, मो० आमिर सिद्दीकी, आयुश द्विवेदी, आशुतोष शुक्ला, मुकेश अवस्थी, बिन्नू जैन, किशन गुप्ता, बब्लू पाण्डे, अतहर नईम आमिर जावेद जावेद उस्मानी, मो० मजहरूद्दीन, वसीम विशाल कुरैशी चांद, नसीम हीरा, हाजी इफ्तिखार बेग, रोहित कुमार, अजीत कनौजिया, कपिल जायसवाल, मेराज अफरोज आलम, मो० शोएब अमिताभ आलम आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh