Advertisement

जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्रों के वैक्सीनेशन की जोनलवार समीक्षा की

जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्रों के वैक्सीनेशन की जोनलवार समीक्षा की, जिसमें जोन- 1, जोन-2, जोन 3 जोन 4 तथा जोन 5 के जोनल अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि उनके द्वारा जोन में वैक्सीनेशन कार्य मे रुचि नही ली जा रही है जिसकी वजह से उनके जोन में वैक्सीनेशन कार्य धीमी गति से चल रहा है ।सभी जोनल अधिकारी रुचि लेकर वैक्सीनेशन कार्य को तेजी से संपादित कराएं।
जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगो ने अभी तक वैक्सीनेशन की प्रथम डोज नही लगवाई है, वे लोग अपना वैक्सीनेशन अवश्य कराए तथा जिन लोगो की द्वितीय डोज ड्यू है वे अपनी द्वितीय ड्यू डोज तत्काल लगवा ले। तथा जिन लोगो की बूस्टर डोज ड्यू है वे लोग बूस्टर डोज अवश्य कराले। (15-18) वर्ष के युवा भी अपनी वैक्सीनेशन डोज अवश्य लगवाए । बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नेपाल सिंह , अपर चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर0एन0 सिंह ,अपर आयुक्त नगर निगम समेत समस्त जोनल अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh