कानपुर, लायर्स एसोसिएशन के तत्वाधान अधिवक्ताओं ने बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा लायर्स एसोसिएशन हॉल में की ।सर्वप्रथम राघवेंद्र प्रताप सिंह महामंत्री दि लायर्स एसोसिएशन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा की ज्ञान की देवी मां सरस्वती सभी का कल्याण करें।रामेंद्र कटियार पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन ने कहा कि मां सरस्वती सभी को ज्ञान रूपी अमृत प्रदान करे जिसका प्रयोग समाज के कल्याण में हो।
वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वेश त्रिपाठी ने मां सरस्वती की स्तुति में या कुंदेंदु तुषार हार धवला श्लोक गाया और सभी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जिसके उपरांत मिष्ठान वितरण किया गया।प्रमुख रूप से मधु यादव उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन पं रवीन्द्र शर्मा संयोजक अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति सरदार गुरमीत सिंह अध्यक्ष उपभोक्ता बार एसोसिएशन नरेंद्र यादव अश्वनी आनंद अनूप शुक्ला बुद्ध सिंह फिरोज आलम विजय रावत सुजा अब्बास अनिल चौधरी संजीव कपूरआदि रहे।
अधिवक्ताओं ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा कर जनमानस के कल्याण की कामना की


















