Advertisement

ग़रीब नवाज़ हफ़ते के अंतर्गत उर्सला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण

कानपुर, इस्लाम में मरीजों की देखभाल व मिज़ाज पुरसी की बहुत बड़ी फ़ज़ीलत आई है उस को अल्लाह की रज़ा और पैगम्बर ए इस्लाम की सुन्नत बताया है । खुद पैगम्बर ए इस्लाम बीमारों को देखने जाते और हमें उसका आदेश भी दिया है | हदीस में है जो व्यक्ति किसी बीमार को देखने गया तो वापस होने तक जन्नत के फल चुनने में रहा |इस्लाम ने इस बात की ताकीद की है कि अपने अमल से मरीज़ को ज़रा भी तकलीफ न पहुंचे ।ख्वाजा ग़रीब नवाज़ ने गरीबों,मोहताजों,नादारों की मदद की बीमारों की देखभाल और उनकी मिज़ाज पुर्सी की यही ख्वाजा ग़रीब नवाज़ का सन्देश और उनका मिशन है इसी मिशन पर अमल करने और उसको बढ़ाने के लिए आल इंडिया ग़रीब नवाज़ कौन्सिल के तत्वाधान में ग़रीब नवाज़ हफ़ते के अंतर्गत आल इंडिया ग़रीब नवाज़ कौन्सिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना) मो0 हाशिम अशरफ़ी के नेतर्त्व में उर्सला हास्पिटल,नासिर हास्पिटल,मोहम्मदिया हास्पिटल एवं अन्य हास्पिटल में हाफिज मिन्हाजूद्दीन कादरी,हाफिज अब्दुर्रहीम बहराईची ,कारी नदीम अहमद इमाम मस्जिद बुलाकी,हाफ़िज़ मो.अरशद अशरफी,हाफ़िज़ नियाज़ अहमद अशरफी,हाशिम अली रिज़वी, वासिफ अली अशरफी, मुशरान माबूद,हाफ़िज़ शौकत अली आदि ने मरीजों के पास जा जा कर फल बांटे और मिज़ाज पुर्सी की इस से पूर्व आल इंडिया ग़रीब नवाज़ कौन्सिल के तत्वाधान में ग़रीब नवाज़ हफ्ता का 7 वाँ प्रोग्राम जश्ने ग़रीब नवाज़ बमुकाम अशरफ मस्जिद अशरफ नगर में आयोजित हुआ जलसे को खुसूसी ख़िताब करते हुए आल इंडिया ग़रीब नवाज़ कौन्सिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत मौलाना मो.हाशिम अशरफ़ी इमाम ईद गाह गदीयाना ने कहा ग़रीब नवाज़ ने पूरी ज़िन्दगी अमन व शांति व भाई चारे की शिक्षा दी ।मौलाना कासिम अशरफी ने भी विचार व्यक्त किये ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh