Advertisement

सपा आर्य नगर प्रत्याशी अमिताभ बाजपेई की पत्नी व पुत्र ने किया जनसंपर्क

 

कानपुर, समाजवादी पार्टी आर्य नगर विधानसभा प्रत्याशी तत्कालीन विधायक अमिताभ बाजपेई की पत्नी वंदना बाजपाई ने महिलाओं के साथ घर घर जाकर हरबंस मोहाल में जनसंपर्क किया! वंदना बाजपेई ने कहा कि समाजवादी पार्टी में महिलाओं को सुरक्षा, वृद्धा पेंशन, के लिए पूर्व सरकार में योजनाएं दी गई थी योजनाओं को भाजपा सरकार ने रद्द कर दिया समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाज के हर वर्ग को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहते हैं भाजपा झूठे वादे करती है काम कुछ नहीं करती है जनसंपर्क में वंदना बाजपेई के साथ दीपा यादव, अमिता मेहरोत्रा, अर्चना शुक्ला, शशी शर्मा, अर्चना अवस्थी, कामिनी यादव आदि मौजूद रही।इसी प्रकरण में अमिताभ बाजपेई के पुत्र शिखर बाजपेई ने परमट मंदिर क्षेत्र के आसपास गलियों में जनसंपर्क किया समाजवादी पार्टी के किए गए पूर्व सरकार में कार्यों को बताया जनता से अपील की आर्य नगर प्रत्याशी को वोट देकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं!शिखर बाजपेई के साथ मे सुरभीत जायसवाल आशु कनौजिया कालीचरण राजेश कनौजिया आदि मौजूद रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh