Advertisement

गरीब नवाज़ हिन्दू – मुस्लिम एकता के सूत्रधार

कानपुर मोहम्मदी यूथ ग्रुप ने खानकाहे कशफ़ी, बिरहाना रोड से भाईचारे को मज़बूत करने के संदेश देने के साथ हिंद वली हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती गरीब नवाज़ (रह०अलै०) के दरबार अजमेर शरीफ मे चादर भेजी व दुआ की।खानकाहे कशफ़ी में गरीब नवाज़ मे आस्था रखने वाले सभी मज़हब के लोग जमा होने लगे उनमें खुशी थी कि हिंद वली के दरबार मे जाने वाली चादर मे शामिल होने का उन्हें मौका मिला।
मोहम्मदी यूथ ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड के चादर लाते ही सभी मज़हब के मानने वाले चादर का इंतज़ार कर रहे थे चादर आते ही उसमें ख्वाजा के दीवानो ने इत्र लगाकर आँखों से लगाकर सरो पर रखा ख्वाजा का हिंदुस्तान जिंदाबाद, या मोईन हक मोईन, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस मे सब भाई-भाई, हिंदू मुस्लिम एकता जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारो की गूँज पूरे खानकाह में फैल गयी। मोहतसिम नारवी, अयाज़ अहमद चिश्ती, परवेज़ आलम वारसी, अली हम्माद, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद शारिक, फैज़ मोहम्मद, सरदार हरमिंदर सिहं, रेव सैमुअल सिंह, विनोद पाल, ज़फर आदिल, मोहम्मद युसुफ, मोहम्मद मेराज मुख्य थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh