Advertisement

ग्रामीणों ने लगाए भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नारे

ललितपुर-उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की विधानसभा सीट महरोंनी के आने वाले क्षेत्र धवा में कल रात विधानसभा 227 में भाजपा विधायक एवं प्रदेश मंत्री मनोहर लाल पंथ के खिलाफ मड़ावरा तहसील के ग्राम धवा में जनसंपर्क के दौरान मुर्दाबाद के नारे लगे।जो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
महरौनी विधानसभा 227 भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल पंथ के छोटे पुत्र सुरेश पंथ और उनके समर्थक चुनावी दौर पर जनसंपर्क करने ग्राम धवा में पहुँचे।जैसे ही वह धवा गांव में जनसंपर्क के लिये पहुंचे उसी दौरान ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर था।जैसे ही भाजपा प्रत्याशी पुत्र जनसंपर्क करने की तैयारी कर रहे थे।तभी वहां सारे ग्रामवासियों की भीड़ जमा हो गई और भीड़ ने भाजपा मंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी मुर्दाबाद के नारे लगाए जाने लगे और लोगों ने प्रदेश मंत्री के खिलाफ़ मुर्दाबाद के नारेबाजी करते हुए उन्हें गांव से निकाल कर बाहर कर दिया।

मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh