Advertisement

जरया में चल रही पांच दिवसीय भागवत कथा का हुआ समापन

ललितपुर।महरौनी क्षेत्र के गांव जरया में पूर्व प्रधान बृजकिशोर चतुर्वेदी के बागीचे में पंडित श्री भगवान दास जी चतुर्वेदी के स्थान श्री श्री 1008 शिव मंदिर के पास पांच दिवसीय भागवत कथा चल रही थी जिसका मंगलवार को विजय किशोरी वृंदावन के मुताबिक वैदिक मंत्रों उच्चारण कर भागवत कथा समापन हुई विगत पांच दिनों तक भगवान श्री कृष्ण जी के वात्सल्य प्रेम असीम प्रेम के आलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार अनाचार कटुता व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण लिए युवाओं को प्रेरित किया इस धार्मिक अनुष्ठान पांच वे दिन भगवान श्री कृष्ण के सर्वोपरी लीला श्री रास लीला मथुरा गमन दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंसबंध कुबजा उध्दार रूकमणि विवाह शिशुपाल वध एवं सुदामा तथा रामलीला वर्णन कर लोगों को भक्ति रस में डुबो दिया इस दौरान भजन गायक ने उपास्थित लोगों को ताल एवं धुन पर नृत्य करने पर विवश कर दिया इस पांच दिवसीय कथा में आस पास के गांव के आलावा दूर दराज क्षेत्र के लोगों ने भाग लेकर कथा का आनंद लिया इस दौरान मौजूद पंडित हरभजन विजय सिंह राजा गोविंद सिंह संतराम चैमल सिंह जयराम सिंह प्रधान प्रदीप चौबे अजय राजा महेश प्रमोद कुमार सिंह भरत सिंह उजागर कल्यान बलराम सिंह परमोल कोटेदार आनंदराम सिंह राघवेन्द्र सिंह अजय सिंह बृजेश सिंह कप्तान सिंह जगपाल सिंह हरनाम सेन महेंद्र सिंह कपिल सिंह चंन्दपाल सिंह नीलेश सिंह निरपत सिंह कुंजन सिंह अरविंद एवं आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh