कानपुर- ज्यों-ज्यों चुनाव की तारीख नजदीक आ रही त्यों-त्योंप्रत्याशी व उनके समर्थक जनसभाएं आदि कर जनता का समर्थन जुटाने में लग गए हैं।
इसी क्रम में सीसामऊ से सपा प्रत्याशी हाजी इरफान सोलंकी के समर्थन में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष हाजी अय्यूब आलम ने चमनगंज में जनसभा कर सपा प्रत्याशी को जिताने की जनता से अपील की।
सभा को संबोधित करते हुए हाजी अय्यूब आलम ने कहा जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ा है आज प्रदेश में बलात्कारियों,अपराधियों का बोलबाला है।उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,आज प्रदेश में अपराधियों बलात्कारियों को योगी सरकार का संरक्षण प्राप्त है।जिसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा चाहे उन्नाव की बेटी हो या हाथरस की इन सब को योगी सरकार का ही संरक्षण प्राप्त रहा है।
किसानों पर भी भाजपा के मंत्री का बेटा कार चढ़ा कर उनकी हत्या कर देता है,लेकिन भाजपा ने न तो आज तक उस मंत्री को बर्खास्त किया अपितु उन कातिलों को आज भी भाजपा संरक्षण दिए है।उन्होंने भाजपा को झूठों की सरकार बताया।सीसामऊ विधान सभा से सपा प्रत्याशी हाजी इरफान सोलंकी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा,जिस तरह भाजपा की योगी सरकार अपराधियों की तरह कार्य कर रही है उसका जाना तय है।
उन्होंने समाजवादी पार्टी की तारीफ करते हुए कहा,अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रि काल में प्रदेश खुशहाली की राह पर चला था,जिसको योगी आदित्यनाथ ने बर्बाद कर दिया,आज प्रदेश की जनता अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है।उन्होंने जनता से अपील की और कहा जैसे सीसामऊ की जनता ने पिछले 25 वर्षों से उनके पिता हाजी मुस्ताक सोलंकी व उसके बाद लगातार तीन बार उनको आशीर्वाद देकर लखनऊ पहुंचाया है एक बार पुनः उनको जीता कर लखनऊ विधानसभा भेजेगी।
उन्होंने जनता से अपील की और कहा ना तो आपका वोट बंटना चाहिए ना वोट कटना चाहिए और ना ही आपका वोट बर्बाद होना चाहिए।जनसभा में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ प्रसपा से जमाल अख्तर वही मुमताज फिरोज अहमद मोहम्मद अनवर मोहम्मद इस्लाम नीलू दानिश मोईन, अबरार अहमद सपा से अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर अली उर्फ पप्पू मिला पार्षद मुरसलीन खान, भोलू, सैयद शादाब अली, नसीम खान, आदि लोग मौजूद रहे।
चमनगंज की जनसभा में विरोधियों पर जमकर बरसे इरफान सोलंकी


















