Advertisement

अनवरगंज,कारवालो नगर में हुआ सपा का जनसंपर्क

कानपुर- सीसामऊ विधानसभा अध्यक्ष बबलू भदौरिया के नेतृत्व में अनवरगंज,कारवालो नगर,देव नगर,अफीम कोठी आदि क्षेत्रों में सीसामऊ विधानसभा से सपा प्रत्याशी हाजी इरफान सोलंकी के समर्थन में जनसंपर्क कर वोट मांगा गया।
सपा नेताओं ने जनता को सपा की नीतियां बता कर जनता का ध्यानाकर्षण किया,और कहा प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर जनता को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी साथ ही पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी।
सपा नेताओं ने जनता से अपील की क्षेत्र से सपा प्रत्याशी हाजी इरफान को वोट देकर पुनःविजयी बनायें।
सपा कार्यकर्ताओं ने जनता से अपील की हाजी इरफान सोलंकी को जिताने पर प्रदेश में अखिलेश यादव के हाथों को मजबूती मिलेगी,जिससे अखिलेश सरकार पूर्व की भांति छात्रों को लैपटॉप वृद्धा पेंशन पुनः चालू कर सकें,जिससे छात्रों और वृद्धों की कल्याणकारी योजनाएं फिर से चालू हो सके।
जनसंपर्क में सपा प्रत्याशी हाजी इरफान सोलंकी के साथ बबलू भदौरिया,राजेश यादव,रमाकांत,राजेंद्र यादव,गोलू ,धर्मेंद्र कुमार,शीबू अवस्थी,मोइन अहमद,मोहम्मद इकराम,अंकुर राठौर आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh