Advertisement

जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने चौबेपुर के राजकीय धान क्रय केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान दिए। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी किसान को किसीभी स्थिति में परेशान न किया जाए यदि कोई समस्या हो तो तत्काल उसका निराकरण करते हुए उसका धान क्रय किया जाए। साथ ही किसानों के भुगतान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए यदि बैंक से संबंधित कोई समस्या हो तो तत्काल लीड बैंक मैनेजर से समन्वय स्थापित करते हुए समस्या का निस्तारण कराते हुए किसान का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान धान क्रय केंद्र में तथा कार्यालय में काफी गंदगी मिली जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सफाई कराते हुए कार्यालय व्यवस्थित करें । लक्ष्य के सापेक्ष क्रय केंद्र में क्रय कम किया गया था जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और भविष्य के लिए सचेत किया गया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh