Advertisement

युवा अधिवक्ता के कार्यालय का राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश के को-चेयरमैन व सदस्य ने किया उद्घाटन

युवा अधिवक्ता सरदार सरबजीत सिंह के गुमटी प्लाजा गुमटी नंबर 5 कानपुर नगर पर बनाए गए नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन  अंकज मिश्रा को-चेयरमैन और अनुराग पांडे सदस्य राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश ने संयुक्त रुप से सरदार गुरमीत सिंह अध्यक्ष उपभोक्ता बार एसोसिएशन के पुत्र सरबजीत सिंह के नवनिर्मित कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया उद्घाटन से पूर्व सरबजीत सिंह ने दोनों मुख्य अतिथियों और विशेष आमंत्रित पं रवीन्द शर्मा संयोजक अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति समेत अन्य अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए अंकज मिश्रा व अनुराग पांडे ने सरबजीत सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की और युवा अधिवक्ताओं को विधि व्यवस्थाओं की नवीनतम जानकारी प्राप्त करने के लिए बढ़ रही आकांक्षा की प्रशंसा की।
पं रवीन्द शर्मा ने कहा कि हमारा युवा अधिवक्ता जितना अधिक ज्ञानार्जन करेगा उतना ही उन्नत करता जाएगा हम सरबजीत सिंह सहित सभी युवा अधिवक्ताओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
प्रमुख रूप से सरदार गुरमीत सिंह राम नारायण सिंह महामंत्री उपभोक्ता बार एसोसिएशन, सहायक शासकीय अधिवक्ता अरविंद डिमरी आनंद सेठी पूर्व संयुक्त मंत्री कानपुर बार एसोसिएशन आशीष दीवान संयुक्त मंत्री कानपुर बार एसोसिएशन संजीव कपूर हरप्रीत सिंह संजय दीक्षित विनीत पाल सिंह राजीव मेहरा शिशिर पांडेय सर्वेश त्रिपाठी आदि रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh