Advertisement

अनियंत्रित ट्रक को चपेट में आने से 1 की मौत 4 गंभीर रूप से घायल

कानपुर: जाजमऊ चेक पोस्ट पर उस वक्त हड़कम्प मच गया जब एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक नियंत्रण खोते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक नियंत्रण खोते हुए एक ई-रिक्शा व एक ठेले मे टक्कर मारता हुआ डिवाइडर से जा टकराया,, जिसमे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई वही करीब 4 लोग गंभीर रूप से घायल है,, हादसा इतना भयावह था कि चारो ओर चींख पुकार मच गई,, वही सूचना पर पहुंची चकेरी पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया,, क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया गया,, हादसे में घायल हुए लोगो को उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया,, हादसे की वजह से कई घण्टे तक लखनऊ कानपुर मार्ग पर आवाजाही बाधित हो गई,, सड़क हादसे की खबर मिलते ही एडिशनल कमिश्नर आंनद प्रकाश तिवारी व एडीसीपी ट्रैफिक राहुल मिठास मौके पर पहुंचे,, एडिशनल कमिश्नर आनन्द प्रकाश तिवारी ने बताया कि यह दुखद घटना है घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है,,1 व्यक्ति की मृत्यू हुई है,, हादसे के बाद मार्ग में आवागमन बाधित हुआ था,, उसको भी क्लियर करवाया गया है,, ट्रक के ड्राइवर का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है,, की वह ट्रक चलाने की स्थिति में था कि नही,, जो भी उचित कार्यवाही होगी कि जाएगी,, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा घटित न हो।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh