चकेरी – महाशिवरात्रि पर्व पर लालबंगला से जाजमऊ के सिद्धनाथ घाट तक शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। लालबंगले से गाजे-बाजे के साथ शिव बारात निकाली गई। बारात को देखने के लिए जगह – जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा का प्रशाद लेने के लिए भक्त कतार में खड़े रहें। वाहन में दूल्हे के भेष में महादेव शिव, माता पार्वती के साथ ब्रह्मा, विष्णु,देवी,देवता के अलावा कोई ऋषि, मुनि तो कोई भूत,प्रेत का रूप बनाकर बारात निकाली गई। लालबंगला से लेकर जाजमऊ के सिद्धनाथ घाट तक जगह – जगह इलाकई लोगों ने शिव बारात का स्वागत किया। वही जाजमऊ के गौशाला में स्वागत के लिए मंच तैयार करके नन्हे बालक को शिव की वेशभूषा में बनाकर तैयार किया गया। साथ ही शिव के गाने बजाकर लोग झूमते रहें। बारात के पहुंचते ही वहा इकट्ठा भीड़ में बारात का स्वागत किया। लोगों को फल व पानी के पाउच बांटा। इस दौरान हर हर महादेव के नारे के साथ माहौल गूंज उठा और भक्त झूमते हुए बारात के पीछे चलते रहें। इस मौके पर द्विवेद्र प्रजापति, माना यादव, नरेंद्र यादव, मोहित यादव रतिश यादव, राहुल कन्नौजिया समेत दर्जनों लोग मौजूद रहें।
कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट


















