Advertisement

महाशिवरात्रि पर भक्तो ने आस्था की गंगा में लगाई डुबकी

कानपुर में महाशिवरात्रि के दिन सुप्रसिद्ध आनंदेश्वर मंदिर परमट में आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है।मध्यरात्रि से ही श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारे लगी हुई है,और जो श्रद्धालू है बाबा आदिदेव महादेव को जलाभिषेक करने के लिए कोने कोने से परमट मंदिर पहुँच रहे है।हर वर्ष महाशिवरात्रि के दिन यहाँ मेला सा लगता है,कहा जाता है बाबा आनंदेश्वर से जो भक्त सच्ची श्रद्धा से मनोकामनाएं मांगता है बाबा भोलेथन ऐसे भक्तो की हर मनोकामना पूरी करते है।श्रद्धालू आस्था की गंगा में डुबकी लगाने के लिए आए है।कहा जाता है बाबा आनंदेश्वर हर भक्त की मनोकामना को पूरा जरूर करते है।मंदिर कमेटी तथा प्रशासन की तरफ से भी पुख्ता इंतजाम किए गए है,मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नही करना पड़ रहा।पुलिस प्रशाशन की चाक चौबंद व्यवस्था के चलते बाबा आनंदेश्वर के दर्शन भक्तो को आसानी से हो रहे है। अगर मंदिर के प्राचीन इतिहास की बात की जाए तो लगभग 500 वर्ष पुराना मंदिर है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh