Advertisement

दहेज़ की लालच में ससुरालीजनों ने बहु को उतारा मौत के घाट

कानपुर।थाना बिधनू अंतर्गत गोपाल नगर निवासी अनिता सिंह को ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न करने के चलते उतारा मौत के घाट।मृतिका के पिता कैप्टन अमरसिंह ने ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या करने का लगाया गंभीर आरोप।पीड़ित पक्ष ने बताया कि पिछले कई दिनों से मेरी बेटी को दहेह न देने के चलते प्रताड़ित किया जा रहा था।मृतिका अनिता सिंह का विवाह 28 मार्च 2021 को गोपाल नगर निवासी मनोज कुमार मौर्य के साथ हुआ था,प्राप्त जानकारी के मुताबिक दहेजलोभियों को पहले भी बहुत कुछ दिया जा चुका था,फिर भी मृतिका को आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा था।पीडत परिवार ने बताया कि दस लाख रुपए और चार पहिया गाड़ी समय पर न देने के चलते मेरी बेटी को ससुरालीजनों ने मार दिया। आज भी हमारे समाज में कई ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जिसमें ससुराली जनों को दहेज न देने के चलते बेटियों को जान गंवानी पड़ती है। जहां एक तरफ सरकार के द्वारा समाज को जागरूक किया जाता है कि दहेज ना लें, परंतु आज भी ऐसे दहेज के लोभी समाज में है जो इन बातों को नहीं मानते हैं। आज भी समाज में न जाने ऐसी कितनी लड़कियां होंगी, जिनको दहेज ना देने के चलते जिंदा जला दिया जाता है।अब ऐसे में समाज कब जागरूक होगा कब एक बेटी का बाप अपनी कन्या का विवाह बिना दहेज के कर पाएगा। अब शासन प्रशासन के द्वारा इस बेटी के बाप को न्याय मिल पाता है या नहीं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh