Advertisement

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए अटल घाट पर किया उपवास

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा व सकुशल वतन वापसी, प्रधान मोदी द्वारा हिंदुस्तानियों को वापस लाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा की सफट एवं दुनिया को परमाणु युद्ध से बचाने की कामना को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता डॉ शेलेन्द्र दीक्षित के नेतत्व में अटल घाट गंगा बैराज पर गंगा जी के किनारे उपवास किया और यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते  कारण दुनिया परमाणु युद्ध के दरवाजे पर खड़ी है। भारत के हजारों नागरिकों का जीवन संकट में है। उनका जीवन बचाने के लिए व उन्हें सकुशल वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। दुनिया भारत की तरफ देख रही है, सभी भारतवासियों को विश्वास है कि मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत दुनिया को रास्ता दिखाएगा। भारतीयों की सुरक्षा, ऑपरेशन गंगा की सफलता एवं दुनिया को परमाणु युद्ध से बचाने की कामना के साथ मां गंगा घाट के किनारे उपवास पर बैठे। डॉ शेलेन्द्र दीक्षित ने कहा कि मुझे विश्वास है कि मां गंगा हमारी प्रार्थना सुनेंगीं। हमारे देश के सभी नागरिक सुरक्षित वापस आएंगे। उपवास के पश्चात यूक्रेन गए भारतीय छात्र को श्रद्धांजलि दी गई।

 

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh