Advertisement

ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड की आपात बैठक चुन्नीगंज कानपुर में हुई

कानपुर,ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड की आपात बैठक चुन्नीगंज कानपुर में हुई  मुस्लिम ,सिख , ईसाई आदि समुदाय के लोगों ने शिरकत की जिसमें रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्ध की समाप्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई सभी समुदाय के लोगों ने अपनी आस्था के अनुसार विश्व में मंडरा रहे युद्ध के बादलों को समाप्त करने की दुआ इल्तिजा की तथा रूस के हमले के मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए विशेषकर भारतीय छात्र के मारे जाने पर अपने रंजो गम को इजहार करते हुए उनके परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की l
साथ ही युद्ध विराम तथा भारतीय नागरिकों को वतन वापसी के लिए माइनॉरिटी बोर्ड के द्वारा राष्ट्रपति प्रधानमंत्री तथा विदेश मंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया l
अध्यक्षता पास्टर डायमंड यूसुफ ने तथा संचालन हाजी मोहम्मद हाजी सलीस ने किया lवही सरदार मोकम सिंह गुलाम कादिर हाजी दिलशाद कुरेशी पादरी जॉनी स्टीफन संजीव साइलस सरदार राजेंद्र सिंह नीता राजू विलियम मोनिका विलियम राहुल जेम्स रिजवान अंसारी पादरी नवीन सैमुअल रिजवान अंसारी आदि लोगों ने अपने विचार रखे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh