Advertisement

जौहर एसोसिएशन ने कर्नाटक के छात्र नवीन शेखरप्पा को दी श्रद्धांजलि

कानपुर,एमएमए जौहर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी के नेतृत्व में मोतीझील स्थित कारगिल पार्क में यूक्रेन मे भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की बमबारी के दौरान हुई मौत पर दिवंगत छात्र को श्रद्धांजलि एवं माननीय प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के माध्यम से भेजा गया।
हाथों में प्ले कार्ड व मोमबत्ती लिये जौहर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दिवंगत छात्र को नमन किया और इसे भारत लापरवाही की भेंट बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गुस्से का इजहार किया कहा कि भारत सरकार की लापरवाही की वजह से आज यूक्रेन मे फंसे छात्र छात्राओं को जान के लाले पड़ गये हैं।
हाशमी ने कहा कि आज दिवंगत नवीन को श्रद्धांजलि अर्पित करने साथ ही भारत सरकार के प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि यूक्रेन, रुस, रोमानिया में फंसे भारतीयों को युद्धस्तर पर भारत बुलाने के लिए अधिक विमानों को तत्काल लगाया जाए।
हाशमी ने कहा कि यदि अधिक विमान के लिए भारत सरकार के पास पैसे नहीं है तो जौहर एसोसिएशन सड़क पर उतर भारत वासियों से धन जुटाकर भारत सरकार को भेजने के लिए तैयार है मगर हम अपने भारतीय छात्र छात्राओं को इस मुसिबत मे अकेला नही छोड़ सकते।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी, रईस अन्सारी राजू, वसीम शाह, मोहम्मद इलियास गोपी, फैसल मंसूरी, युसुफ मन्सूरी, समीर शाह, मोहम्मद फरीद, मेहराब अन्सारी, शमशेर, वाहिद, इत्यादि लोग मौजूद रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh