Advertisement

कानपुर गंगा पुल पर पलटी पिकप बाल बाल बचे राहगीर

चकेरी – रामादेवी से उन्नाव जाते समय एक पिकअप का एक्सेल टूटने से बीच गंगा पुल पर पिकअप पलट गया जिसमें सवार चालक और क्लीनर बाल – बाल बच गए।
उन्नाव का रहने वाला चालक रमेश क्लीनर अंकित के साथ कानपुर से पेंट से भरी बाल्टियां लेकर उन्नाव जा रहा था। जाजमऊ के गंगा पुल पहुंचते ही अचानक पिकअप का एक्सेल टूट गया जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। गलीमत रही चालक और क्लीनर बाल-बाल बच गए। हादसा होने के बाद करीब दो किलोमीटर लम्बा जाम लगने से राहगीरों के पसीने छुट गए। पिकअप पलटता देख ईलाकई लोगों ने चालक और परिचालक को सूझबूझ से बाहर निकला इसके बाद पलटी हुई पिकअप उठाया। वही सुचना पर पहुंची पुलिस कड़ी मसक्कतों के बाद जाम खुलवाया। चालक रमेश ने बताया कि करीब दस हजार रुपये का पेंट बर्बाद हो गया हैं और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh