Advertisement

ईंट भट्ठा मालिक 8 मार्च को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर करेगे धरना प्रर्दशन

कानपुर सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के ईंट भट्ठा मालिक 8 मार्च को जन्तर-मन्तर नई दिल्ली पर अपनी प्रतिनिधि संस्था अखिल भारतीय ईंट व टाइल निर्माता महासंघ के आवाहन पर उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति के नेतृत्व में भट्ठा उद्योग की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु करेगें धरना प्रर्दशन की जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपी श्रीवास्तव कहा कि हम अपनी परेशानी स्थानीय सरकार को कई बार ज्ञापन देकर व वार्ताओ के माध्यम से अवगत कराते चले आये है। परन्तु आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन अब हमे अपनी बात कहने के लिये धरना प्रर्दशन का सहारा लेना पड़ रहा है। जिसमें कानपुर नगर के समस्त भट्ठा स्वामी अपने उद्योग हित में समस्याओं के निवारण हेतु जन्तर-मन्तर पर विरोध प्रदर्शन हेतु 7 मार्च को दिल्ली जायेगे और 8 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। साथ हम अपनी समस्या को सरकार द्वारा जी0एस0टी0 के स्लैब में अप्रत्याशित बढोत्तरी जिसमें जी०एस०टी० काउंसिल की 45वीं बैठक में भट्ठों में निर्मित लाल ईंटों पर कर दर में बिना आईटीसी क्लेम किए 01% से बढ़ाकर 06% तथा आईटीसी क्लेम करने पर कर दर 5% से बढ़ाकर 12% किए जाने का प्रस्ताव 01 अप्रैल, 2022 से पारित किया गया है। भट्ठे की ईंटों पर दो प्रकार के अव्यवहारिक एवं अनुचित कर दर वृद्धि प्रस्ताव को वापस लिया जाय।
दूसरी मॉग ईंट पकाने हेतु कोयला है। आज कोयले के रेटो में अप्रत्याशित वृद्धि से भट्ठो को चला पाना बहुत कठिन हो गया है। ईंट पकाने हेतु भट्ठे का मुख्य कच्चा माल कोयला है जिसके खुले बाजर में रेटो में अप्रत्याशित बढोत्तरी हुई। सरकार हमें सस्ता और अच्छा कोयला उपलब्ध करायें। कोयले की कालाबाजारी बन्द हो ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh