Advertisement

आज कानपुर एयरपोर्ट पर एक बहुत बड़ा हादसा टला 

आज कानपुर एयरपोर्ट पर एक बहुत बड़ा हादसा टला

जानकारी के मुताबिक कोस्टगार्ड के एक विमान की लैडिंग के वक्त बाईं तरफ का इंजन फेल हो गया. इसके चलते विमान अचानक दाईं तरफ मुड़ गया. विमान की स्पीड तेज होने की वजह से वह असंतुलित हो गया. लिहाजा वह रनवे को छोड़कर भागने लगा. गनीमत रही कि इस दौरान बड़ा हादसा टल गया
रनवे से उतरने के बाद विमान थोड़ी आगे जाकर रुक गया. हालांकि इसमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं हैं. जानकारी के मुताबिक ये विमान चेन्नई से कानपुर आ रहा था.
बता दें कि कोस्टगार्ड विमान असंतुलित होने के बाद रनवे से भटक गया. एयरपोर्ट के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक विमान के बाएं इंजन ने लैंडिंग के बाद काम करना बंद कर दिया था. जैसे ही पायलटों ने विमान को रनवे पर उतारा, वह दाईं ओर चला गया और आगे जाकर टकरा गया

UPTV7 NEWS
संवाददाता
भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh