Advertisement

गैस चोरों की भरमार थाना चकेरी इलाके में जगह जगह सजी दुकान

कानपुर के चकेरी थाना इलाके में कई ऐसे गैस सिलेंडर सप्लायर्स जो गैस एजेंसियों की साख पर बट्टा लगा रहे है।
क्षेत्रीय सूत्रों के अनुसार गैस सिलेंडर सप्लायर्स 10 सिलेंडरों में से 6 सिलेंडरों में गैस की कटिंग कर दूसरे सिलेंडरों में रीफलिंग करते है, जिन सिलेंडरों में से गैस कटिंग की जाती है उसकी तौल में मात्रा दो से लेकर 3 किलो तक कम होती है, घरों में सिलेंडर डिलीवरी करने वाले व्यक्ति आसानी से घरों तक सिलेंडर पहुंचा देते है और कोई अनुमान तक नही लगा पाता है कि सील बंद सिलेंडरों से गैस की चोरी हो गई होगी, इसका अगर एक आम आदमी के किचन बजट पर पड़ता है, समय से पहले सिलेंडर की गैस खत्म होने पर इसका पता चलता है, वही सूत्रों के अनुसार कानपुर के चकेरी क्षेत्र की जाजमऊ चौकी के ठीक पीछे मुन्ना गैस सम्रद्धि गैस एजेंसी के सप्लायर व विनोद रघुवर गैस एजेंसी सप्लायर यह दोनो गैस कटिंग कर आम जनता को जेब मे डाका डालने का काम करते है, और प्रतिष्ठित गैस एजेंसियों की साख पर बट्टा लगा रहे है।
आपको बताते चले कि मुन्ना व विनोद घनी आबादी के बीच गैस सिलेंडरो की सप्लाई का काम कर रहे है। यदि इस जगह पर कभी कोई घटना घटित होती है तो बड़ी तादाद में लोग प्रभावित होंगे,
इसी जगह से गैस चोरी का पूरा खेल खेला जा रहा है, जाजमऊ चौकी के बगल में होने का एक यह भी फायदा है कि किसी को कोई शक भी नही होगा कि गैस की चोरी की जारी है। यही से तौल में कम मात्रा के सिलेंडर लोगो के घरों तक आसानी से पहुंचाए जा रहे है, जबकि नियम कहते है कि घरों में जब सिलेंडर पहुंचे तो सिलेंडर में गैस कम तो नही है इसकी संतुष्टि के लिए ग्राहक को सिलेंडर तौल कर दिया जाए, परन्तु ऐसा न कर घरों में सिलेंडर सप्लाई करने वाले लोग झगड़ा करने पर आमादा हो जाते है, जिससे सिलेंडर को तौल कर लेने में लोग परहेज करने लगे है, और इस तरह से गैस चोरी का काम तेजी से फल फूल रहा है।
अब देखने वाली बात होगी कि सिलेंडरों से गैस चोरी का सिलसिला क्या यूँ ही चलता रहेगा या फिर डिस्ट्रिक सप्लाई ऑफिसर सिलेंडरों से गैस चोरी करने वालो पर उचित कार्यवाही करते है या नही।।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh