Advertisement

हुसैनी फ़ेडरेशन ने मिठाई बांटकर मनाया हज़रत इमाम हुसैन का जन्म दिवस

कानपुर , हुसैनी फेडरेशन के तत्वाधान में रिजर्व बैंक के सामने माल रोड पर एक कैंप लगाकर हजरत इमाम हुसैन के विलादत के मौके पर मिठाई वाह शरबत वितरण किया गया मौलाना अजहर अब्बास साहब ने बताया के इमाम हुसैन के पद चिन्हों पर कैसे चले और सीधे रास्ते पर चलने की अपील की हजरत इमाम हुसैन पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा के प्रिय नवासे थे।हजरत इमाम हुसैन ने अपने 72 साथियों के साथ कर्बला के मैदान में इस्लाम को बचाने के लिए अपनी और अपने साथियों की कुर्बानी अल्लाह की राह में पेश की जिसमें अट्ठारह इन्हीं के परिवार के थे जिसमें 6 माह का बच्चा भी शामिल है
हुसैनी फेडरेशन ने इस पवित्र अवसर पर लोगों का इस्तकबाल किया और हुसैनी फेडरेशन के चेयरमैन सैयद कबीर जैदी ,सपा नगर अध्यक्ष डॉ0 इमरान हाजी मुंसिफ अली रिज़वी,इसरार हुसैन ,इब्ने हसन बबलू ,रज़ी अब्बास , एहसान हुसैन, मुशीर अहमद, कमर अब्बास ,मुशर्रफ हुसैन ,शमीम पंजेतन,रईसुल हसन, सरफराज हुसैन ,असगर, मुशीर अब्दी,इफ्तेखार हुसैन ,नासिर रिजवी, अफसर हुसैन , मंजर हुसैन, रानू नकवी ,युसूफ जाफरी व मीडिया प्रभारी डॉ जुल्फिकार अली रिजवी मौजूद रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh